Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: सालम क्रांति के शहीदों को जैंती में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व स्पीकर गोविंद कुंजवाल समेत कांग्रेस नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

अल्मोड़ा: अगस्त क्रांति के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मर्च राम की प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया,इसके बाद जैंती में सालम क्रांति के वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नर सिंह धानक एवं टीका सिंह की स्मृति में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद स्थल पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दोनों शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।25 अगस्त 1942 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए सालम क्रांति आंदोलन के दौरान नर सिंह धानक और टीका सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सालम क्रांति के शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग, साहस और देशभक्ति आज भी सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में क्षेत्र के वीर सपूतों के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए शहीदों को हाथ जोड़कर नमन किया।वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में क्षेत्र के लोगों ने जो बलिदान दिया, उसे हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के साथ हमेशा मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी उनके सम्मान एवं हितों के लिए आवाज उठाती रहेगी।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]