Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- पहाड़ी अंदाज में दिखे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में यशपाल आर्य ने भेट की पहाड़ी टोपी

दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो जात्रा अब महाराष्ट्र में चल रही है, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत के कई राज्यों से होते हुए महाराष्ट्र में चल रही है,

ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता व सदन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने हैं। महाराष्ट्र के पाटुर से बालापुर अकोला जनपद में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में यशपाल आर्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए,

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राहुल गांधी को भगवान केदारनाथ मंदिर का प्रारूप और पहाड़ी टोपी भेंट की, जिसे पहन कर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए नजर आए, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा हमारे भारत के संस्कृति और भाईचारे के संरक्षण के लिए एवं नफरत की राजनीति के खिलाफ एक संदेश देने वाली यात्रा है। जिसमें सभी धर्म और मजहब के लोग एक दूसरे का कंधे से कंधा मिलाकर भारत को जोड़ने का संकल्प ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]