Connect with us

हल्द्वानी- कर्नाटक चुनाव परिणाम आने पर कांग्रेस ने किया मिष्ठान वितरण, जानिए क्या बोले अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट और वरिष्ठ नेता ललित जोशी…

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कर्नाटक चुनाव परिणाम आने पर कांग्रेस ने किया मिष्ठान वितरण, जानिए क्या बोले अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट और वरिष्ठ नेता ललित जोशी…

Haldwani news कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली भारी जीत का असर अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बड़ा हुआ है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर कांग्रेस द्वारा मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में मिष्ठान वितरण किया।

इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कर्नाटक की जीत कांग्रेस के लिए एक संजीवनी बनकर आई है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धनबल से कांग्रेस की सरकार को गिरा दिया था, लेकिन इस बार के चुनाव में कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को सबक सिखाने का काम किया है।

टॉप की ख़बर 👉  हल्द्वानी- पेट्रोल पम्प में कुछ बदमाशों ने कर्मचारी पर बरसाए लात-घूसे, वीडियो हुआ वायरल…

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित जोशी ने कहा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजरंगबली का नाम लेकर चुनाव प्रचार में गए थे, लेकिन बजरंगबली ने चुनावी परिणाम से यह साबित कर दिया, कि भगवान का नाम राजनीति में नहीं लिया जाता है।

Ad Ad Ad Ad

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top