Connect with us

अलर्ट

उत्तराखंड- (WEATHER ALERT) प्रदेश से इस दिन मानसून विदा होने की उम्मीद…

लगातार बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है, पर्वतीय जिले हो या मैदानी जिले बरसात में हर जगह मुसीबत खड़ी की है। मानसून सीजन खत्म होने की कगार पर हुई इस बरसात में भूस्खलन से जहां पहाड़ों में सड़कें बर्बाद कर दी, तो वहीं मैदानी इलाकों में कास्तकारों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, पहाड़ी इलाकों में भी कृषि और बागवानी पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक माना जा रहा है कि 13 अक्टूबर से मानसून की विदाई के आसार हैं। मौसम विभाग के जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अक्टूबर तक राज्य में येलो अलर्ट है, साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल के जिलों में आंशिक बरसात के आसार हैं, हालांकि मंगलवार को मौसम साफ नजर आ रहा है, लेकिन आसमान में बादल और कहीं-कहीं बौछार हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]