Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, तीस हजार की रिश्वत के साथ धरा गया मंडी निरीक्षक

उत्तराखंड विजिलेंस की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है, जिसके चलते आज विजिलेंस ने हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी निरीक्षक को तीस हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आरा मिल और लकड़ी मंडी के व्यापारी से लाइसेंस ट्रांसफर करने के नाम पर रिश्वत ली है।

विजिलेंस ने आरोपी के दफ्तर और घर पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उत्तराखंड में विजिलेंस भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विजिलेंस को 29 नवम्बर को हैल्प लाईन न0 1064 पर शिकायत मिली कि एक व्यक्ति अपनी “आरा मिल व लकडी” के थोक व्यापारी का लाइसेस पुत्र के नाम पर ट्रांसफर करवाना चाह रहा है।

इसके लिए वह कृषि मंडी निरीक्षक शिवमूर्ति सिंह के पास गया। जहां शिवमूर्ति ने व्यापारी से बिना रिश्वत के लाइसेंस ट्रांसफर नहीं करने की बात कही।इस शिकायत की विजिलेंस ने गोपनीय जांच कराई तक जानकारी सही पाई गई। विजिलेंस ने ट्रैफ टीम गठित कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]