Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- फिर पहाड़ से लापता हुई किशोरी, परिजनों की तहरीर पर तलाश में जुटी पुलिस…

इन दिनों पहाड़ों से महिलाओं और युवतियों का लापता होेने का सिलसिला जारी है। आये दिन महिलाओं के लापता होने की खबरें आ रही है। अब खबर अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र से है। जहां एक किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने उसकी लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार चौखुटिया के कोट्यूड़ा तल्ला गेवाड़ से 17 वर्षीय किशोरी बुधवार से लापता है।

परिजनों द्वारा कई जगह खोजबीन के बाद जब किशोरी का कही पता नहीं चला, लापता किशोरी के पिता से पुलिस के पास पहुंचकर, किशोरी के लापता होने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि किशोरी किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। फिलहाल पुलिस द्वारा किशोरी की कॉल डिटेल मंगाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]