Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- पुलिस दरोगा भर्ती की जांच के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंची विजिलेंस, मचा हड़कंप…

इन दिनों प्रदेश में भर्ती घोटालों पर कार्रवाई चरम पर है। दरोगा भर्ती की जांच की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है, ऐसे में अब जांच की आंच ऊधम सिंह नगर तक पहुंच गई है, हल्द्वानी की विजिलेंस टीम मामले की जांच के लिए सोमवार को पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पहुंची, जहां टीम ने यहां कुलपति से मुलाकात कर भर्ती संबंधित जानकारियां जुटाई।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच में विजिलेंस का पूरा सहयोग किया जाएगा। विजिलेंस टीम के पहुंचने से विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि जांच में कई लोगों की गर्दन फंस सकती है, विश्वविद्यालय ने वर्ष 2015 में दरोगा भर्ती की परीक्षा कराई थी। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बनने के बाद राज्य का कोई आयोग नहीं था, ऐसे में कई विभागों में भर्ती की कुछ परीक्षाएं गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि की सलेक्शन समिति ने ही कराई थी, इनमें उत्तराखंड पुलिस दरोगा भर्ती भी शामिल है।

पंतनगर विश्वविद्यालय में विजिलेंस की टीम पहुंचते ही अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, बिजिलेंस में अपनी जांच शुरू कर दी है। वही विश्वविद्यालय द्वारा सहयोग देने का विजिलेंस को आश्वासन दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]