Connect with us

आध्यात्मिक

उत्तराखंड- पीएम नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ-बद्रीनाथ दौरे का कार्यक्रम हुआ जारी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ दौरे को लेकर कार्यक्रम जारी किया गया है, साथ ही पीएम केदारनाथ दर्शन के बाद बद्रीनाथ दर्शन करेंगे।

रुद्रप्रयाग जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित श्री केदारनाथ धाम भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 21 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री प्रातः 7:55 बजे केदारनाथ हैलीपैड़ पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री 8ः30 बजे से 9 बजे तक बाबा केदार के दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके पश्चात् उनके द्वारा केदारनाथ रोप वे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे, जिसके बाद 10ः30 बजे बद्रीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]