Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- अगले तीन घंटे होगी इन जिलों में भारी बारिश, सर्तक रहने के दिए निर्देश

देहरादून- पहाड़ों में लगातार बारिश को लेकर मौसम विभाग का तत्काल अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अगले 3 घंटे को लेकर सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में अगले 3 घंटे तक भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। साथ ही सभी लोगों से कहा गया है कि वह अपने सुरक्षित जगह पर रहें।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर पहाड़ी जनपदों के कई जिलों में जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों का अवकाश भी घोषित किया गया है। साथ ही नैनीताल जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को सर्तक रहने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल ने अपील करते हुए कहा की भारी बारिश में लोग नदी और बरसाती नालों के करीब न जाएं, कोशिश करे की सुरक्षित जगह पर रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]