Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- अवैध कैसिनो में जुआ खेल रहे 27 नामी लोगों सहित पांच महिला डांसरों को किया ‌गिरफ्तार, रिजॉर्ट संचालकों में मचा हड़कंप

उत्तराखंड पुलिस ने एक अवैध कैसिनो में छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश, मोबाइल समेत कई लोगों को पकड़ा है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार की देर रात को ‌छापे‌मारी‌ की बड़ी कार्यवाही करते हुए नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो में जुआ खेल रहे ऋषिकेश हरिद्वार के नामी ग्रामी 27 लोगों के साथ पांच डांसर महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जिसके बाद अन्य ‌रिजॉर्ट संचालको में भी हड़कंप मच गया है। जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस को गुरुवार की देर रात को सूचना मिली थी कि गंगाभोगपुर रोड पर स्थित नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बड़े स्तर पर जुआ खिलवाया जा रहा है। सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में टीम गठित ‌कर योजना वद्ध तरीके से टीम द्वारा रिजॉर्ट में छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसके दौरान देखा कि‌ रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में बने वेलनेस सेंटर के बेसमेंट के हाल में 27 पुरुष, व 4 क्रू पीयर (जो गेम खिलवाती हैं) मौजूद मिली, इसके अतिरिक्त 5 अन्य महिलाएं वहां मौजूद थी, जो कि‌ अपने को डांसर बता रही हैं। इसके अतिरिक्त भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश, मोबाइल बरामद हुआ है। श्वेता चौबे ने बताया कि ‌ छापेमारी के बाद में रिजोर्ट में‌‌ जांच की कार्यवाही की जा रही है । जिसमें अन्य धन्धो का भी खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]