Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- दरोगा बाबू ने खोया आपा, जड़ डाला महिला के थप्पड़, दबिश देने गए थे थानाध्यक्ष, वीडियो हुआ वायरल

बीजेपी की सरकार में महिलाओं के साथ खाकी की गुंडई देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे, महिलाओं पर थानाध्यक्ष द्वारा हाथ उठाया गया, चौकी प्रभारी ने रोकने का प्रयास भी किया, थानाध्यक्ष ने चौकी प्रभारी को भी धक्का मार दिया, उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर थाना क्षेत्र के गूलरभोज चौकी क्षेत्र के ठंडा नाला गांव में दबिश देने गयी थी, गदरपुर पुलिस को लोगों ने घेर लिया।

जिस पर आक्रोशित होकर पुलिस के थानाध्यक्ष ने एक महिला पर हाथापाई कर दी। जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर पूर्व विधायक प्रमोद महाजन के नेतृत्व में कई लोग एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पूरे मामले की सीओ बाजपुर से जांच कराई जा रही है, जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]