उत्तराखण्ड
उत्तराखंड-(बड़ी खबर) देहरादून पथराव और लाठीचार्ज प्रकरण पर सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
देहरादून- 8 फरवरी को गांधी पार्क में धरने के दौरान घटी घटना और फिर 9 फरवरी को बेरोज़गार संघ द्वारा आयोजित धरने के दौरान हुए पथराव और लाठीचार्ज की वजह से क़ानून व्यवस्था की विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई थी।
क़ानून व्यवस्था की उत्पन्न विषम परिस्थिति और लाठी चार्ज के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत मजिस्ट्रीयल जाँच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मुख्य सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि जाँच अधिकारी समस्त तथ्यों और परिस्थितियों की जाँच कर विस्तृत जाँच आख्या शासन को उपलब्ध करायेंगे।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)