Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- गुलदार ने पांच वर्षीय बच्चे को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण…

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जंगली जानवरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पौड़ी जिले के विकासखंड पाबौ के निसणी गांव में गुलदार ने एक पांच वर्षीय बच्चे को मार दिया। घटना आज मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।

सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पहुंच गई है। 108 की मदद से शव को पोस्‍टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पौड़ी के विकासखंड पाबौ के निसणी गांव निवासी रविंद्र सिंह का पांच वर्षीय पुत्र पीयूष घर से कुछ दूरी पर खेलकर घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर झपटा मार दिया। शव को 108 की मदद से जि‍ला चिकित्सालय लाया जा रहा है।

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में पाबौ पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि शव को पौड़ी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी ललित सिंह मौके पर हैं। ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]