Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड – एसआईटी जांच से अंकिता के पिता असन्तुष्ट, सीबीआई जांच की मांग…

पौड़ी में अंकिता भण्डारी के पिता वीरेंद्र भण्डारी ने अंकिता हत्याकाण्ड की जांच अब सीबीआई से करवाने की मांग की है अंकिता के पिता का कहना है कि एसआईटी की जांच से वे संतुष्ट नहीं है जिस पर वे इस हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से करवाना चाहते हैं, वहीं अंकिता को न्याय मिले इसको लेकर आज अंकिता भण्डारी के घर से तिरंगा यात्रा की शुरूवात की गई है इस तिरंगा यात्रा में प्रदेशभर से आये छात्र नेताओं से लेकर स्थानीय लोग भी शामिल है जो कि तिरंगा यात्रा को वन्नतरा रिर्जाट तक लेकर जायेंगे इस यात्रा मंे शामिल सभी लोगों ने हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से करवाने की मांगस सरकार से की है जिससे हत्यारों से साथ ही उन वीआईपी को भी कडी सजा मिल सके जो कि पहाड की बेटी अंकिता पर गलत कार्य का दबाब बना रहे थे स्थानीय लोगो के साथ ही साथ छात्र नेताआंे ने कहा कि अंकिता को जब तक न्याय नही मिल जाता तब तक अंकिता के लिये उनका संघर्ष जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]