Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में बनभूलपुरा में नगर निगम का अभियान, 12 कबाड़ियों पर 59 हजार का जुर्माना, 10 हटाए अतिक्रमण

हल्द्वानी: नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम ने बनभूलपुरा लाइन नंबर-8 क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान रिहायशी इलाके में संचालित कबाड़ की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 12 कबाड़ियों का कुल 59 हजार रुपये का चालान किया गया।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में कबाड़ की दुकानें संचालित होने से आगजनी समेत अन्य दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए संबंधित कारोबारियों को जल्द से जल्द उक्त स्थान से दुकानें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में किए गए 10 अस्थायी अतिक्रमण भी हटाए। कार्रवाई में गणेश भट्ट, अमोल असवाल, चतर सिंह समेत नगर निगम की टीम मौजूद रही।नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध अतिक्रमण और आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विरुद्ध संचालित गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]