उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नगर आयुक्त ने निकाली स्वच्छता रैली,लोगों से की यह अपील…
स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत शहर में नगर निगम ऑफिस लेकर तिकोनिया चौराहे तक स्वच्छता जागरूकता हेतु नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली गई इस दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करना तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु प्रेरित करना है,ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए तभी जाकर हल्द्वानी शहर ग्रीन सिटी के रूप में पहचाना जाएगा, रैली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त की अगुवाई में बैणी सेना के साथ रैली निकाली गयी।





