Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- कॉल सेंटर की आड़ में साइबर ठगी, कर डाले कई बैंक अकाउंट खाली, पुलिस की पकड़ में आए ठग…

साइबर क्राइम के जरिए अपराधी दिन-प्रतिदिन लोगों के बैंक अकाउंट में डाका डाल रहे हैं। इन दिनों साइबर ठगों द्वारा ठगी के मामलों को बड़ी आसानी से अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले का उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने खुलासा किया। आरोप दिल्ली में कॉल सेंटर की आड़ में बैठकर साइबर क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहा था और इंश्योरेंस कंपनी की पालिसी पर बोनस देने का लालच देकर ऑनलाइन फ्राड के जरिए लोगों को मोटी चपत लगा रहा था।

पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस इसी कॉल सेंटर के तीन कर्मचारियों को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि पांच अन्य नाम और प्रकाश में आए है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। ऊधम सिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पूरे मामले का खुलासा किया है। आरोपी के पास से पुलिस को कई मोबाइल, सिम और एटीएम कार्ड बरामद हुए है। आरोपियों ने पूछताछ में कई राज उगले थे,

जिसके बाद 9 जून को कंपनी के मालिक सलीम खान को पुलिस ने पंजाबी बाग के पास वेस्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी में प्रयुक्त किये जाने वाले उपकरण भी बरामद किये गये, जिनसे आरोपियों ने कई जगह करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]