Connect with us

उत्तराखण्ड

नम आँखों से स्वराज आश्रम में इंदिरा को दी गयी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस पार्टी के स्वराज आश्रम कार्यालय में पूरे सम्मान के साथ लेकर जाया गया, जहां पर कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको याद किया, श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान अहमद सहित पार्टी के कई बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान तमाम बड़े नेताओं ने कहा कि इंदिरा हृदयेश ने जो काम उत्तराखंड और पार्टी के लिए किया है उसे किसी भी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता। इंदिरा ह्रदयेश ने हमेशा से विकास की राजनीति की है और पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की सोच इन्दिरा ह्रदयेश की रही है। वही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार रानीबाग के चित्रशिला घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जहां पर कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेता और प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]