उत्तराखण्ड
नैनीताल: भूमियाधार में खाई में गिरी पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत, चार घायल
नैनीताल: तल्लीताल क्षेत्र के भूमियाधार में पर्यटकों से भरी एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।बताया जा रहा है कि कार सवार सभी पर्यटक हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।




