Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- डॉक्टर से मारपीट मामले में तीन आरोपियों को मिला स्टे

हल्द्वानी में 15 दिन पहले न्यूरोसर्जन को पीटने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से स्टे मिल गया है। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी डॉ. पुनीत गोयल से पुरानी रंजिश के चलते पांच जुलाई को उन्हीं के अस्पताल की ओपीडी से लेकर बीच सड़क तक हुई मारपीट के मामले में लूट और बलवा समेत कई गंभीर धाराओं के तीन आरोपी छात्र नेता विशाल सैनी, हितेश जोशी और राहुल मठपाल को कोर्ट से गिरफ्तारी को लेकर स्टे मिल गया है। पूरे मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन लोग अभी भी फरार हैं। 5 जुलाई की दोपहर पुनीत गोयल अपनी ओपीडी में मरीज देख रहे थे। उसी समय छात्र नेता विशाल सैनी साथियों को लेकर उनके केबिन में दाखिल हुआ और गिरेहबान पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही दराज में रखे 40 हजार रुपये भी निकाल लिए। कुछ देर बाद ही छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रामोला, हितेश जोशी, राहुल मठपाल, मनीकेत तोमर, मोहित खोलिया व अन्य वहां पहुंच गए। उन्होंने भी जमकर पीटा। किसी तहर बचकर वह अस्पताल के बाहर भागे और दूसरे अस्पताल में पनाह ली। सात जुलाई डॉक्टर ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए। 15 दिन तक पुलिस गिरफ्तार करने का दावा करती रही लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। इसी बीच आरोपी विशाल, राहुल और हितेश ने कोर्ट की शरण ली और गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया। वही हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट से स्टे मिल गया है, लेकिन हमारी जांच पूरी तैयारी के साथ चल रही है। बाकी बचे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]