Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मेडिकल कॉलेज में चोरों का धावा, डॉक्टरों के घरों के ताले तोड़ लाखों की ज्वेलरी और नकदी चोरी (CCTV)

हल्द्वानी: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात करीब दो बजे नकाबपोश चोरों ने मेडिकल कॉलेज के बंद गेटेड कैंपस में घुसकर एक ही बिल्डिंग में कई डॉक्टरों के फ्लैटों को निशाना बनाया। चोर डॉक्टरों के घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हो गए।पूरी वारदात कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में तीन नकाबपोश चोर दबे पांव बिल्डिंग में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले बंद फ्लैटों की रेकी की और फिर सामने वाले फ्लैट का कुंडा बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद उन्होंने सामने स्थित डॉक्टर के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर चोरी का सामान डॉक्टर की पत्नी के पर्स में भरकर अपने साथ ले गए।घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। गेटेड कैंपस में सुरक्षा गार्ड तैनात होने और परिसर में पुलिस चौकी मौजूद होने के बावजूद चोर अंदर कैसे पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार कैसे हो गए, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]