Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: स्मार्ट मीटर का विरोध तेज, राज्य आंलोदनकारी और कांग्रेस नेता ललित जोशी ने अडानी मीटर पर साधा निशाना

हल्द्वानी: प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। हल्द्वानी में राज्य आंदोलनकारी एवं कांग्रेस नेता ललित जोशी ने प्रेस वार्ता कर स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए राज्य सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ललित जोशी ने कहा कि निजी ठेकेदार लोगों पर दबाव बनाकर उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले की जांच हाई कोर्ट के किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की। प्रेस वार्ता के दौरान ललित जोशी ने अडानी ग्रुप पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से गरीब जनता से करोड़ों रुपये की वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की चिंताओं का समाधान करना चाहिए और यदि जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो इस मुद्दे को लेकर व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। हालांकि, इन आरोपों पर सरकार या संबंधित कंपनियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]