उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : एसडीएम मोनिका ने अतिक्रमण संबंधी शिकायत में किया स्थलीय निरीक्षण…
एसडीएम हल्द्वानी मोनिका आर्या और तहसीलदार कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में प्रशासन, सिंचाई विभाग, नगर निगम द्वारा हीरा नगर में अतिक्रमण संबंधी शिकायत में स्थलीय निरीक्षण किया गया । मौक़े पर शिकायतकर्ता शैलेंद्र दानू , पार्षद उपस्थित थे । मौक़े पर राजस्व अभिलेखों के अनुसार भूमि की स्थलीय जाँच की गई । जाँच के दौरान द्वितीय पक्ष के द्वारा बिजली, पानी इत्यादि के बिल दिखाए गए, तथा भूमि अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु तीन दिन का समय माँगा गया । दोनों पक्षों से वार्ता करके मौक़े पर शांति व्यवस्था बनायी गई, तथा भूमि को अग्रिम किसी भी प्रकार से खुर्दबुर्द न करने हेतु निर्देशित किया गया ।




