उत्तराखण्ड
रामनगर : टेढ़ा गांव पहुंचकर समाजिक कार्यकर्ता राहुल दरम्वाल ने जाना सड़कों का हाल , सड़क ठीक करने को विभाग से की वार्ता
रामनगर के टेढ़ा गांव में समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने पहुंचकर क्षेत्र की सड़कों का हाल देखा और ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्होंने पूरे गांव की सड़क पर पैदल चलकर सड़क की स्थिति का हाल जाना इस दौरान उनके साथ दर्जनों स्थानीय ग्रामीण ,वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें इस दौरान स्थानीय लोगों ने राहुल सिंह दरम्वाल के साथ पूरे गांव की सड़क पर पैदल चलकर सड़कों के हालात बताएं और उन्होंने कहा कि आज भी हम लगभग 20 साल पीछे चल रहे हैं और आधे गांव में तो सड़क ही नहीं है ।
स्थानीय लोग बेहद चिंतित और काफी नाराज है उनका कहना है ना तो कोई अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और ना ही कोई बड़े जनप्रतिनिधि , वोट मांगते समय सब पहुंचते हैं लेकिन हमारे गांव की अनदेखी की जा रही है ग्रामीणों ने बताया कि कई बार वह विधायक आवास और पीडब्ल्यूडी दफ्तर के चक्कर काट- काट कर थक गए हैं और उन्हें बार-बार यही कह कर वापस कर दिया जाता है कि क्या सिर्फ आपका ही गांव है ,और विभाग के पास बजट नहीं है, इससे पहले भी टेढ़ा गांव के लोग काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं ।
ताकि उनके गांव की सड़क का सुधारीकरण और सड़क को बेहतर किया जा सके ।
वहीं राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम ने क्षेत्र में पूरी तरह से पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्या को देखा और राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि अपने क्षेत्र और समाज के बेहतर और अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सभी ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को एक साथ खड़े होकर आवाज उठानी होगी ।
इससे पहले भी राहुल सिंह दरम्वाल कई क्षेत्रों की सड़कों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और रामनगर के अलग-अलग हिस्सों में दरम्वाल पहले भी कई सड़कों के निर्माण करा चुके हैं
अब राहुल सिंह दरम्वाल ने क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्र की सड़कों को लेकर विभाग से वार्ता की है और लगातार अलग-अलग क्षेत्र में जाकर भ्रमण कर सड़कों के हालात का जायजा ले रहे हैं
इसको लेकर अब टेढ़ा गांव के लोगों का भरोसा और उम्मीदें राहुल सिंह से जुड़ी हुई है स्थानीय ग्रामीणों और बुजुर्गों ने कहा कि वह दरम्वाल की कार्यशैली और उनकी समाज और स्थानीय समस्याओं को लेकर उठाते हैं उनका हल जल्द ही निकलता है ।
इस दौरान राहुल सिंह दरम्वाल के साथ स्थानीय ग्राम प्रधान रश्मि देवी , वार्ड मेंबर मदन सिंह, आनंद सिंह रावत, कृपाल सिंह रावत, दिनेश सिंह , विनोद रावत ,आनंद सिंह, राकेश रावत, पूरन सिंह रावत , जमन सिंह रावत , प्रेम सिंह रावत , प्रीतम सिंह रावत ,जगत सिंह रावत ,सुरेंद्र सिंह रावत, जसवंत सिंह रावत ,कमल सिंह रावत ,भारत सिंह रावत ,मनीष रावत, भगत सिंह रावत, राम सिंह रावत, उदय सिंह रावत,
करन बिष्ट, कुलदीप बिष्ट , सौरभ छिमवाल , केशव बिष्ट आदि स्थानीय दर्जनों वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।





