उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन
हल्द्वानी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हल्द्वानी इकाई द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री क्षमा शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए विद्यार्थी परिषद के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के विषय में विस्तारपूर्वक बताया।अतिथियों का मिला प्रबोधन और मार्गदर्शनमुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट श्री एपी वाजपेई जी ने छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता के मंत्र दिए और उन्हें पूरी लगन व ईमानदारी से अध्ययन करने की सलाह दी।विभाग प्रचारक डॉ. नरेंद्र जी ने अपने बौद्धिक संबोधन में समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ‘पंच परिवर्तन’ (पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, समरसता, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य) के विषय में विस्तार से बताते हुए युवाओं को जागरूक किया।प्रांत उपाध्यक्ष (अभाविप) डॉ. डिगर फर्स्वाण जी ने मंच से युवाओं का मार्गदर्शन किया और विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रवादी विचारों व सेवा कार्यों से सभी को अवगत कराया।इन्होंने संभाली व्यवस्थाएँ और किया समापनकार्यक्रम का सफल समापन नगर मंत्री धीरज बिष्ट के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस पूरे आयोजन को भव्य बनाने में संयोजक मंडल और प्रमुख कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही, जिनमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे:श्री कैलाश सिंह बिष्ट (विभाग संगठन मंत्री)कौशल बिरखानीसूरज रमोलानिखिल सोनकरमनीकेत तोमर धीरज गड़कोटीशिप्रा बसेराआर्यन बेलवालयतिन पांडेश्रेया पांडे आदि।समारोह में अपने बच्चों की इस बड़ी उपलब्धि पर उपस्थित अभिभावकों के चेहरे भी खिले नजर आए और सभी ने विद्यार्थी परिषद के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।




