उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : अन्तर विद्यालय एम यू एन 6.0 में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल बना चैंपियन…
*हल्द्वानी, 14 जुलाई।दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय दीक्षांत MUN 6.0 का आज गरिमापूर्ण वातावरण में सफल समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में उत्तराखंड एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार, तर्क एवं कूटनीतिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर ओवरऑल चैम्पियन (विजेता) का खिताब मेज़बान दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने अपने नाम किया, जबकि इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल उपविजेता रहा। दोनों विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रतियोगिता की गरिमा को और बढ़ाया।प्रतियोगिता के अंतर्गत 9 समितियों के परिणाम इस प्रकार रहे— *बेस्ट डेलीगेट पुरस्कार* WHO – अविक टिक्कूUNHRC 1 – संस्कार पांडेUNHRC 2 – प्रनिका अग्रवालAIPPM – अध्ययन रौतेलाUNODC – उन्नति अग्रवालUNDP – उदय राजवीर सिंहILO – संगीश पाठकUNDRR – आरना मौर्याDISEC – फाल्गुनी पांडे *हाई कमेंडेशन पुरस्कार* WHO – आबिश, रितिशा सुयालUNHRC 1 – किंजल जोशी, अन्मय गर्गUNHRC 2 – अथर्व सिंह डिगारी, शुभांगिनी कौशिकAIPPM – रिद्धि शर्मा, अदिति बरदोलाUNODC – नव्या अग्रवाल, अर्चित बोराUNDP – पार्थ पांडे, समृद्धि जोशीILO – सुयश पाठक, कार्तिक पांडेUNDRR – हिमांशी बिष्ट, तेजस्विनी भट्टDISEC – मनन शाही, हमज़ा खान। समापन समारोह के *मुख्य अतिथि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी* रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संबोधन में उन्हें जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल जीत से नहीं, बल्कि अपनी गलतियों से सीखने और स्वयं को निरंतर बेहतर बनाने से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विद्यार्थी जीवन के वाद-विवाद, भाषण, मॉडल यूनाइटेड नेशंस जैसी गतिविधियों में प्राप्त अनुभवों को सदैव स्मरण रखने तथा आज अर्जित ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और संवाद कौशल को अपने भावी जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। MUN जैसे मंच युवाओं में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल तथा उत्तरदायी वैश्विक नागरिक बनने की भावना का विकास करते हैं।”विद्यालय के *प्रबंधक श्री समित टिक्कू* ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि MUN जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अंतरराष्ट्रीय संबंधों, कूटनीति, आलोचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने के कौशल का विकास करते हैं। यही अनुभव उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए तैयार करता है।विद्यालय के *प्रधानाचार्य श्री रूपक पांडे* ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त समन्वयकों, शिक्षकगण, छात्र स्वयंसेवकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विजेता एवं उपविजेता विद्यालयों सहित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।समापन अवसर पर *सेक्रेटरी जनरल श्रीमती वत्सला पांडे* ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दीक्षांत MUN 6.0 के सफल समापन की औपचारिक घोषणा की।इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय परिवार, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।




