Connect with us

इलेक्शन 2022

फिर भितरघात में उलझी यूथ कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर का खुलेआम होने लगा विरोध।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के खिलाफ यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर तमाम पदाधिकारी लामबंद हो गए हैं, हाल ही में कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू को यूथ कांग्रेस में नगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर का विरोध शुरू हो चुका है। प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस गुरप्रीत सिंह प्रिंस, विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत, प्रदेश सचिव राजू रावत, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह समेत तमाम यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर पर तानाशाही करने का आरोप लगा रहे हैं।

जिसकी शिकायत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से लेकर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रभारी तक की गई है, गुरप्रीत सिंह प्रिंस का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर अपनी मनमानी कर रहे हैं, उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को बिना विश्वास में लिए हेमंत साहू को यूथ कांग्रेस हल्द्वानी का महानगर अध्यक्ष बना दिया जो की पूरी तरह से गलत है। साथ ही पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता सुमित्तर भुल्लर की तानाशाही से परेशान है, जिससे सभी छुटकारा पाना चाहते हैं।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]