Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – करवाचौथ पर घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पत्नी का रोकर बुरा हाल…

करवा चौथ के दिन सुहागिनें अपने पति की दीघायु के लिए वत्र रखती है और पति की आयु की लंबी दुआं मांगती है। ऐसे में घर जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। करवाचैथ पर छुट्टी लेकर घर जा रहे युवक की गोरापड़ाव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार यूपी के फरीदपुर बरेली निवासी मनोज कुमार उम्र 31 वर्ष पुत्र सुरेश गुप्ता हल्द्वानी के एक चाट भंडार में काम करता था। मनोज करवा चौथ पर घर जा रहा था। रात में वह बाइक से बरेली के लिए निकल पड़ा। बताया जाता है कि बरेली रोड के गोरापड़ाव के पास अज्ञात वाहन ने मनोज को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में वाहन के टायर के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। जिससके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]