Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं- अतिक्रमण टूटने के दौरान निकला सांप, गुस्से में युवक ने चबाया, देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है जो हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पुराना है। जहां लालकुआं में रेलवे भूमि पर काबिज अतिक्रमणकारियों को रेलवे और जिला प्रशासन द्वारा खाली कराया जा रहा था, इस दौरान एक सांप निकल गया, जहां अतिक्रमण टूटने से एक व्यक्ति बौखलाया आया हुआ था और नशे की हालत में था, फिर क्या युवक ने सांप को पकड़ उसके मुंह को खा गया। लोग युवक से यह खतरनाक स्टंट करने को मना भी कर रहे हैं, पर युवक ने किसी की भी एक नहीं सुनी। किसी युवक ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। गनीमत रही कि सांप का जहर युवक के शरीर में नहीं गया और युवक बच गया। लोगों का कहना है कि जिस दौरान युवक ने सांप को खाया उस दौरान नशे की हालत में था थोड़ी देर बाद सांप की मौत हो गई। वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]