Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- देह व्यापार में फरार चल रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाम बदलकर हिमाचल में ली थी शरण…

Haldwani news हल्द्वानी में पुलिस ने देह व्यापार के मामले में फरार चल रही इनामी महिला को गिरफ्तार किया है, महिला को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है, महिला अपना नाम बदलकर हिमाचल में रह रही थी। क्योंकि काफी समय बाद वह अपने वकील से मिलने हल्द्वानी आई थी।

जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेली की रहने वाली महिला वर्ष 2008 में देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई थी, जेल से छूटने के बाद महिला रुद्रपुर अपने मकान जो कि किराए का था, उसको छोड़ कर फरार हो गई, जिसने अपना नाम बदलकर एक व्यक्ति से शादी कर ली और वह हिमाचल प्रदेश में रह रही थी,

जिस पर पुलिस ने 20 हजार का ईनाम घोषित किया था और उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी। महिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश में अपना नाम बदल कर रही थी, जो कि कल हल्द्वानी अपने वकील से मिलने आई थी, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]