Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश,कथित अभद्र व्यवहार जाहिर की कड़ी नाराजगी

हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर राजपुरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासियों ने मुलाकात कर क्षेत्र में व्याप्त नशे की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विधायक सुमित हृदयेश से विस्तारपूर्वक चर्चा की।

जनप्रतिनिधियों से कथित अभद्र व्यवहार पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस कप्तान द्वारा सम्मानित पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू एवं पार्षद अधिवक्ता धर्मवीर के साथ किए गए कथित अभद्र व्यवहार को बेहद शर्मसार करने वाला बताया विधायक सुमित हृदयेश ने कहां जनप्रतिनिधि आपमान किसी कीमत में सहन नहीं करेंगे।

क्षेत्र वासियों ने बताया कि नशे के बढ़ते प्रभाव से युवा पीढ़ी के साथ-साथ परिवारों पर भी गंभीर सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा हेमन्त साहू पार्षद धर्मवीर जैसे कर्मठ जनप्रतिनिधि से पुलिस कप्तान के द्वारा बदसालुकी
बेहद निन्दनीय है कि नशा आज हमारी युवा पीढ़ी और समाज के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और पुलिस-प्रशासन को इस दिशा में पूरी गंभीरता के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल, शिक्षा, रोजगार एवं सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी जरूरी है।
हेमन्त साहू पार्षद धर्मवीर पर पुलिस कप्तान के पर व्यवहार कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा, “पार्षद क्या कोई तस्कर है, जो उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार किया गया? जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने जाते हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक एवं मर्यादित व्यवहार होना चाहिए।”

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ किसी अधिकारी द्वारा अभद्रता या अनुचित व्यवहार किया गया है तो यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को आवश्यक स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा और जनप्रतिनिधियों के सम्मान एवं गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई, युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान तथा खेल एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि हल्द्वानी की युवा पीढ़ी को नशे के अंधकार से निकालकर शिक्षा, रोजगार, खेल और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाया जाए।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता की समस्याओं और जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़े प्रत्येक विषय की आवाज सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।

हेमन्त साहू ने कहा पुलिस नशे के खिलाफ आवाज उठाने से जान की दुश्मन बन गई है। झूठे मुकदमों में फंसाने मेरी हत्या करने की साजिश रची जा रही मेरे साथ कोई भी घटना होती है इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस कप्तान चौकी इंचार्ज की होगी।

इस दौरान काग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट पार्षद धरमवीर पार्षद प्रीति आर्या युवा काग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र चौहान पूर्व पार्षद दिनेश चौहान व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता मधु कश्यप अरविन्द बाल्मीकि नवीन चौहान गंगा राम आर्या पार्वती जाटव ज्योति आर्या रेनू आर्या समेत तमाम लोग थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]