Connect with us

उत्तराखण्ड

शहर में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

Haldwani – नवजात का शव मिलने से शहर में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस नवजात के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार बीती 18 दिसम्बर को सूचना मिली कि कृषि विपणन बोर्ड शीशमबाग में कुत्ते एक मृत मानव भ्रूण लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि मृत नवजात ‌बालिका एक-दो दिन पूर्व जन्मी प्रतीत हो रही है। उसकी नाभि में क्लिप लगी हुई है। जो अस्पताल में ही लगाई जाती है। इसके आधार पर आस-पास के अस्पतालों से जानकारी जुटाकर मृतका के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि कलयुगी माता-पिता ने बालिका को त्यागने के उद्देश्य से सूनसान जगह में छोड़ दिया होगा। जिससे उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]