Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आभार रैली को सफल बनाने में युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री विपिन पांडे की रही अहम भूमिका…

Haldwani news रामलीला मैदान में नकल विरोधी कानून पास किए जाने को लेकर आयोजित हुई आभार रैली को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के पीछे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कल सीएम पुष्कर धामी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा ने भारी संख्या में युवाओं की भीड़ जुटाकर नकल विरोधी कानून लाने के लिए स्वयं पुष्कर धामी ने आभार जताया।

बीजेपी के तमाम दिग्गजों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक लगातार बैठक के जरिए बिठौरिया मंडल, मुखानी मंडल, लामाचौड़ मंडल, कालाढूंगी और कोटाबाग मंडल में युवा मोर्चा के पदाधिकारी के साथ बैठक की, और आभार रैली कार्यक्रम को सफल बनाया गया, उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के निर्देश के बाद उनके द्वारा तमाम बैठक की गई, युवा मोर्चा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं से उन्होंने बात की,

उन सभी को रामलीला मैदान में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित आभार रैली में लेकर लाया गया और सीएम पुष्कर धामी का धन्यवाद भी अदा किया गया, जिसे देख सीएम धामी खुद गदगद नजर आए और उन्होंने बीजेपी युवा मोर्चा के इस आयोजन की जमकर तारीफ की, युवाओं को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]