Connect with us

अलर्ट

उत्तराखंड- उफान पर आया बरसाती रपटा, यात्रियों ने बस की खिड़की से कूदकर बचाई जान, देखिए वीडियो…

उत्तराखंड में भारी बरसात लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है, वही बरसात में नदियों का जल स्तर बढ़ने के साथ ही रपटों में भी अचानक पानी का बहाव वाहन चालकों पर भारी पड़ रहा है। लेकिन देहरादून के शिमला बाईपास पर बस चालक की लापरवाही सैकड़ों जिंदगियों पर भारी पड़ सकती थी। यह तस्वीरें देहरादून के शिमला बाइपास चौक के पास रामगढ़ गांव की है… जहां हिमाचल डिपो की बस चंडीगढ़ से हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस रपटे में चल रहे बरसाती पानी की चपेट में आने से फस गई… बस में बैठे यात्रियों ने बस की छत पर चढ़कर कूद कर अपनी जान बचाई… इस वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह से जान बचाने के लिए यात्रियों में मारामारी मची है।तस्वीरों में खौफ का मंजर साफ़ देखा जा सकता है। जहाँ नदी का रपटा पार करते हुए बरसाती नदी के पानी में एक बस फंस गई और इसमें बैठे यात्रियों में हाहाकार मच गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पटेलनगर पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकलवाया और रपटे में पानी का जलस्तर कम होने के बाद बस को रवाना किया गया। इसके साथ ही हरबर्टपुर और सिघनिवाला में पड़ने वाले रपटों के चलते रुट डाइवर्ट कर दिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]