Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पॉलिथीन के विरुद्ध नगर निगम ने चलाया छापेमारी अभियान, दोनों सब्जी मंडियों से पकड़ा गया जखीरा, मचा हड़कंप

हल्द्वानी में रविवार को अवकाश के दिन भी नगर निगम द्वारा पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में आज सब्जी मंडी मंगल पड़ाव और नवीन मंडी बरेली रोड में पॉलिथीन के विरूद्ध छापेमारी की कार्रवाई की गई, इस दौरान नगर आयुक्त की टीम को लगभग 6 कुंटल पॉलिथीन छापेमारी के दौरान मिली है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पॉलिथीन को लेकर गोपनीयता के साथ पॉलिथीन व्यापारियों के दुकान पर छापेमारी की।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जानकारी देते बताया कि पॉलिथीन की बिक्री पूरी तरीके से बैन हो गई है, बावजूद इसके कुछ व्यापारी पॉलिथीन की बिक्री कर रहे हैं। ऐसे में आज नगर निगम की टीम ने मंगल पड़ाव सब्जी मंडी और बरेली रोड नवीन मंडी में पॉलिथीन के विरुद्ध छापेमारी की कार्रवाई की है, जिसमें 6 व्यापारियों पर ₹610000 चालान की कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]