Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पत्नी से हुआ मामूली विवाद पति ने ऐसे कर ली आत्महत्या…

मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक 32 वर्षीय एक युवक ने पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद अपने घर में रखे जहरीले पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से कोटाबाग का रहने वाला 32 वर्षीय दीपक राम हल्द्वानी के लालडाँठ में किराए में रहता था। शुक्रवार शाम दोनों पति-पत्नी में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दीपक राम ने घर में रखे जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, आनन-फानन में पत्नी उसको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]