उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : सड़क हादसे के बीच मददगार बने CPU के जवान रोहित और औसाफ अहमद घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल…
हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर भारी ट्रैफिक के बीच दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात सीपीयू के जवान रोहित सिंह और औसाफ अहमद ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल बेस हॉस्पिटल पहुंचाया और उसका प्राथमिक उपचार करवाया। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय खीमानंद निवासी कोटाबाग के रूप में हुई है। जवानों ने घायल के परिजनों को भी हादसे की सूचना दी। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के साथ ही सीपीयू के जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। जवान रोहित सिंह और औसाफ अहमद की इस तत्परता से एक बार फिर खाकी का मानवीय चेहरा सामने आया है। ड्यूटी के दौरान मुस्तैदी और जरूरतमंद की मदद के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।



