Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव ए पी वाजपेई ने अवैध निर्माण पर की यह कार्यवाई…

हल्द्वानी शहर में जिला विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज शुक्रवार दिनांक 24.5.24 को कॉल्टेक्स रोड दमवाढूंगा बंदोबस्ती में श्री हर्ष पांडे द्वारा मानचित्र में स्टिल्ट पार्किंग स्वीकृत कराकर बेसमेंट निर्माण किये जाने व नैनीताल रोड स्तिथ व्यावसायिक कलपेक्स( येस बैंक वाली बिल्डिंग) के चतुर्थ तल पर विना अनुमति के व्यवसायिक अवैध निर्माण करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा निर्माण को यथा स्थिति मे सील बंद कर दिया गया है। प्राधिकरण के संयुक्त सचिव ए पी वाजपेई ने बताया कि बिना अनुमति के की जाने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई की जा रही है और उन्होंने आम जनता से अपील भी की है कि प्राधिकरण द्वारा मानचित्र स्वीकृत कराकर वैधानिक रूप से ही निर्माण कार्य कराए जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]