Connect with us

इलेक्शन 2022

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा को मिल रहा है आपार जन समर्थन, लोगो ने सुमित से कही यह बात।

स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की याद में युवा नेता सुमित हृदयेश के नेतृत्व में चल रही इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड-20 में पहुँची। आज की यात्रा वार्ड-20 के ऊर्जावान पार्षद हेमन्त शर्मा (मोना) के सफल मार्गदर्शन में पर्वतीय मोहल्ला से शुरू होकर मोंगया कंपाउंड, समता योग आश्रम गली, शिवाजी कॉलोनी, हिमालय फार्म, धर्मपुरा होते हुए राम मंदिर बगीचे में समाप्त हुयी। युवाओं संग आज इंदिरा विकास संकल्प यात्रा के माध्यम से सुमित हृदयेश ने वार्ड 20 में घर-घर पहुँच स्थानीय निवासियों से उनका हालचाल जाना और भरोसा दिया कि माँ (स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी) के अधूरे हर सपने (कार्यो) को वे अवश्य पूरा करेंगे और माता जी की ही तरह वे हर पल जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे।

इस दौरान पार्षद हेमन्त शर्मा ने वार्ड 20 में स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश द्वारा किये गए विकास कार्यो की सुमित हृदयेश को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। जहाँ जहाँ से इंदिरा विकास संकल्प यात्रा गुजरी लोगों की आँखे नम होती चली गयी। कोई इंदिरा जी के काम को याद कर रहा तो कोई उनके कार्य करने के अंदाज को। हर किसी ने सुमित हृदयेश को खूब आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

आज की यात्रा में पार्षद हेमन्त शर्मा, पवन जोशी, अशोक कश्यप, नवीन गोस्वामी, विपिन साहू, पंकज जायसवाल, समरजीत सिंह सेठी, शुभम गुप्ता, हर्षित सिंह, गोपू गुप्ता, मोंटी नरूला, प्रदीप सबरवाल, ऋतिक आनंद, अनुज गुप्ता, सोनू पूरी, महेश कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]