Connect with us

उत्तराखण्ड

नम आंखों से किया “राजा” को विदा, एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि…

20.5 वर्ष विभाग की शानदार सेवा देने वाले राजा की राजकीय सम्मान के साथ विदाई में सम्मिलित हुए जिले के पुलिस मुखिया

“राजा” हमारी घोड़ा पुलिस लाइन का महत्वपूर्ण घोड़ा था। जिसके जाने का हम सभी को दु:ख है :: एसएसपी”

वर्ष 2003 में पीटीसी मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस विभाग का अंग बने “राजा” का 20.5 वर्ष की सेवा उपरांत लंबी बीमारी के बाद आज 24 वर्ष की आयु में देहांत हो गया।

हरिद्वार के पिछले दो महाकुंभ, दो अर्ध कुंभ एवं इस दौरान के सभी महत्वपूर्ण स्नानों में राजा द्वारा बेहतरीन सेवा दी गई। इसके अतिरिक्त जनपद देहरादून में भी अपनी सेवा दे चुके “राजा🦄” विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था।

🦄 की मृत्यु की जानकारी मिलते ही एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह घुड़सवार लाइन बैरागी कैंप पहुंचे एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ राजा की अंतिम विदाई समारोह में सम्मिलित हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]