Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एमबीपीजी छात्र संघ चुनाव में अब आया नया मोड़, जानिए क्या है छात्र राजनीति की उठापटक…

हल्द्वानी में इन दिनों छात्र संघ चुनाव को लेकर चर्चा जोरों पर है, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। सभी गुट अपने अपने खेमें में छात्र वोटरों को रिझाने का कार्य कर रहे हैं, इसी बीच एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में गरमाहट पैदा होने लगी है।

24 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपना कुनबा मजबूत करने में जुटा हुआ है एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में छात्रा उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई गीता कुँवर ने देर रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी कौशल बिरखानी को अपना समर्थन दिया है, गीता के समर्थन के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मजबूती जरूर मिलेगी,

लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए राह इतनी आसान नहीं है, क्योंकि निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया और एनएसयूआई के अधिकृत सूरज भट्ट ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है, अध्यक्ष पद के तीनों प्रत्याशी लगातार छात्रों को अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में जीत किसकी होगी वह छात्रों के मत पर निर्धारित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]