Connect with us

इलेक्शन 2022

कल आ सकती है उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई खत्म।

दिल्ली में उत्तराखण्ड कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की लंबी चली बैठक खत्म हो गई है, उसके बाद मीडिया से बात करते हुए चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर लगभग सहमति बन गई है।

स्क्रीनिंग कमेटी के सभी लोगों के साथ प्रत्याशियों के चयन को लेकर काफी चर्चा हुई है जिसके बाद सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी के चयन पर लगभग सहमति बन गई है और कल सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट पार्टी आलाकमान को भेज दी जाएगी। जिन सीटों पर थोड़ी सी दिक्कत आ रही है उसको कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे से बातचीत करके ठीक कर ली जाएगी। और कल आलाकमान द्वारा 35 से 45 सीटों पर प्रत्याशियों की पहले लिस्ट की घोषणा कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]