Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल- चलती कार में लगी आग, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान, दो महिलाएं और दो पुरुष थे सवार…

भीमताल – तल्लीताल के समीप चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया, भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कार में बैठे लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। जिसमें एक ही परिवार के लोग सवार थे, कार में सवार दो महिला और दो पुरुष थे,

फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है, सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसने आग पर काबू पाया। पुलिस द्वारा कार में आग लगने के तथ्यों को जुटाया जा रहा है। कार में आग लगने के बाद हल्द्वानी भीमताल सड़क मार्ग बाधित रहा, जिसको लेकर भीमताल थाना और यातायात पुलिस में यातायात को सुचारू किया।

आपको बता दें इन दिनों पहाड़ों की तरफ पर्यटको की आवाजाही बहुत तेजी से बढ़ रही है, जिसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस मुस्तैद है, ताकि पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, उसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]