Connect with us

उत्तराखण्ड

अपने शावकों के साथ दिखी मादा बाघिन, पर्यटकों ने अपने कैमरे में किया कैद, आप भी देखिए वीडियो

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क रामनगर के गर्जिया जोन में पर्यटकों को एक बाघिन अपने चार बच्चों के साथ दिखाई दी, यह पूरा दृश्य पर्यटक ने कैमरे में कैद कर लिया, वही जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अधिकारियों का कहना है कि यह काफी खुशी की बात है कि बाघिन अपने बच्चों के साथ घूमती हुई नजर आ रही है । इस वीडियो में एक बाघिन अपने 4 शावकों के साथ नजर आ रही है।

दरअसल बीते साल यह शावक अपनी मां के साथ नजर आए थे। लेकिन उसके बाद यह जब भी दिखे 2 शावकों के साथ ही दिखाई दी। जिससे आशंका जताई जा रही थी कि इसके 2 शावकों के साथ कोई अनहोनी हो गई है। लेकिन अब यह फिर 4 शावकों के साथ नजर आई है। जो अब काफी बड़े हो गए हैं। इससे कॉर्बेट प्रशासन के साथ ही वन्यजीव प्रेमी खुश हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]