Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- जिले की सड़कों को लेकर जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने पीडब्ल्यूडी को दिए निर्देश, जल्द मिलेगी चकाचक सड़के…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान में अब जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा सराहनीय पहल करते हुए निकाय क्षेत्र की सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। जिससे कि इन सड़कों का सुदृडीकरण होगा और यह सड़कें पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त होंगे।

जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर पंचायत के स्वामित्व वाले मार्गों की दशा खराब होने की स्थिति में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश को ध्यान में रखते हुए नगर निकाय क्षेत्र में जिन महत्वपूर्ण मार्गों की चौड़ाई 3.75 मीटर या इससे अधिक है, उन सभी को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किए जाने के निर्देश दिए गए थे।

जिसके क्रम में निर्माण खंड हल्द्वानी लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत हल्द्वानी नगर निगम की 36 सड़कें और रामनगर नगरपालिका की 4 सड़कें तथा नैनीताल नगर पालिका की 24 सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुई हैं। जिले में कुल 64 सड़कें ऐसी हैं जिनके रखरखाव का जिम्मा अब लोक निर्माण विभाग के पास रहेगा। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि वह पूर्व में ही जिले की सभी मुख्य सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश विभाग को दे चुके हैं इसी क्रम में अब नगर निकाय क्षेत्र की मुख्य सड़कों को भी गड्ढा मुक्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा जिससे कि स्थानीय लोगों को सुगम यातायात मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]