Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा यह साइबर ठग, जिसे ढूंढ रही थी 20 राज्यों की पुलिस, 6 करोड़ की कर चुका है ठगी

साइबर क्राइम के अपराधियों को पकड़ने में उत्तराखंड पुलिस हमेशा आगे रही है। बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान समय समय पर चलाया जाता रहा है, फिर भी पहाड़ के लोगों को साइबर ठग अपने चंगुल में फंसा लेते हैं। मामला देहरादून का है जहां पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले साइबर ठग को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसे देश के 20 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी। देहरादून के राजपुर की रहने वाली एक युवती ने राजपुर थाना में शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर खुद को नामी कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर, उससे 48 लाख रुपये की आनलाइन धोखाधड़ी की। एसटीएफ ने मोबाइल नंबर व खातों की जांच के बाद आरोपित संजीव मल्होत्रा निवासी रमेश नगर, थाना कीर्तिनगर, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपित ने एक महीने में करीब छह करोड़ की ठगी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]