Connect with us

इलेक्शन 2022

किरकिरी के बाद बैकफुट पर आए कैबिनेट मंत्री, इस तरह सफाई देते नज़र आये भगत।

बिजली कटौती औऱ पोल शिफ्ट करने के मामले को लेकर हल्द्वानी में बिजली विभाग के अधिकारियों से नाराज़ होकर स्थानीय जनता के साथ कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के धरने पर बैठने के मामले में कैबिनेट मंत्री अब सफाई देते नजर आ रहे हैं।

उनका कहना है की मौके पर जनता के साथ बैठने को धरने का नाम देना गलत है उन्होंने कहा कि खड़े-खड़े मेरे पैरों में दर्द हो गया था इसलिए मैं जमीन पर बैठ गया, हकीकत यह है की पार्षद का फोन आने के बाद मैं मौके पर वास्तविकता जानने के लिए गया था।

अब जनता के साथ मौके पर बैठ जाने को धरने के नाम देना गलत है, अगर कही पर भी हमारी जनता का शोषण या उत्पीड़न होगा होगी तो मैं वहां 10 बार जाऊंगा, बंशीधर भगत के मुताबिक इस मामले में उनके पार्षद को जनता का भारी आक्रोश झेलना पड़ा है, और पार्षद ने मुझे कई फोन किये, कैबिनेट मंत्री के इस बयान से लग रहा है की कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के धरने पर बैठने के बाद उनकी काफी किरकिरी हुई है जिसके बाद उनके तेवर अब नरम पड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]