Connect with us

इलेक्शन 2022

चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा के इस विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर लगाये गम्भीर आरोप, सुनिए वीडियो…

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न हो चुका है, और परिणाम 10 मार्च को आएंगे, लेकिन आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी है. इसी क्रम में लक्सर से बीजेपी प्रत्याशी संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है.

आज विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद देर से शाम पत्रकारों से वार्ता करते हुए लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं. उनकी ओर से विधानसभा चुनाव में अपने ही पार्टी के विधायकों के खिलाफ कार्य किया गया है. उन्होंने कहा कि मदन कौशिक की ओर से लक्सर और ग्रामीण सीट पर कुछ लोगों को प्रोत्साहित कर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ खड़ा किया गया. जिससे पार्टी प्रत्याशी चुनाव में जीत दर्ज न कर सकें.

गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कभी पार्टी के वफादार नहीं हो सकते. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को आस्तीन का सांप तक बता डाला. साथ ही कहा कि वो प्रदेश अध्यक्ष की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग पार्टी हाईकमान से करेंगे. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित की जाने की मांग की है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]