Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सीएम धामी के जन्मदिवस के मौके पर सेवा करने वृद्धा आश्रम पहुंचे भाजपा वरिष्ठ नेता शंकर कोरंगा

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर कोरंगा द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस बीच उन्होंने आश्रय सेवा समिति (वृद्धाश्रम परिवार) चौपला चौराहा दमुवाढूंगा में वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। उनके साथ संवाद किया भोजन की व्यवस्था की व मिष्ठान वितरण और उनके दुःख दर्द को सांझा किया, और उनसे आशीर्वाद लिया।भाजपा वरिष्ठ नेता शंकर कोरंगा ने बताया कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु को लेकर पूरे प्रदेश में आज सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हो रही है। इस दौरान सचिन गोनिया, भरत वल्दिया, कमल रावत, जीतेन्द्र जोशी, माधव सिंह देवली, संतोष रोतेला, नवीन कार्की, अमन बिष्ट, कुनाल गोस्वामी समेत कई लोग मौजूद रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]