Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी – हल्द्वानी – देहरादून स्टेट हाइवे को जल्द ठीक करने के एसडीएम रेखा ने पीडब्ल्यूडी को दिए निर्देश…

कालाढूंगी के समीप चकलुवा गांव में देहरादून – हल्द्वानी स्टेट हाइवे की पुलिया कल सुबह तेज बारिश की चलते फिर तेज़ बहाव में बह गई। यह पुलिया इससे पूर्व भी पहाड़ों में हो रही तेज़ बारिश के चलते आधी बह गई थी। जिस कारण मार्ग में चलने वाले वाहनों का रूट बदल दिया गया था। वही आज सुबह से ही एस डी एम कालाढूंगी रेखा कोहली व लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गणेश रौतेला व कालाढूंगी थाना पुलिस ने यातातात को बही पुलिया के बगल से नाले से रास्ता निकाल कर छोटे वाहनों का यातायात सुचारु कर दिया है.बड़े वाहनो की सबारियों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वही हल्द्वानी से आने वाले छोटे वाहनों की निकासी के लिए चकलुवा गांव के अंदरूनी रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं कालाढूंगी एस डी एम रेखा कोहली ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी को जल्द ही पुलिया को सही कर यातायात सुचारु करने का निर्देश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]